व्हाइट हाउस में सुरक्षा चूक, लॉकडाउन लगाया गया:किसी ने सेफ्टी फेंस के ऊपर से फोन फेंका; घटना के वक्त ट्रम्प व्हाइट हाउस में ही थे

0
35

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में मंगलवार को सुरक्षा चूक की वजह से लॉकडाउन लगाना पड़ा। दरअसल, किसी ने व्हाइट हाउस के सेफ्टी फेंस (सुरक्षा बाड़) के ऊपर से एक फोन फेंक दिया। इसके बाद सीक्रेट सर्विस ने इलाके को घेर लिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मीडिया को बताया- किसी ने बाड़ के ऊपर अपना फोन फेंक दिया। इसके बाद तुरंत सुरक्षा कदम उठाए गए। आनन-फानन में पत्रकारों को जेम्स एस. ब्रैडी ब्रीफिंग रूम में शिफ्ट किया गया और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। हालांकि भारतीय समयानुसार रात 09:26 बजे तक हालात सामान्य हो गए। व्हाइट हाउस ने अभी तक इस सुरक्षा चूक पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में थे और पेनसिल्वेनिया जाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि इस मामले से उनके प्रोग्राम पर कोई असर नहीं पड़ा, और वे अपने तय समय पर पेनसिल्वेनिया रवाना हो गए। पहले भी कई बार सुरक्षा में चूक हुई
व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर हाल के सालों में घुसपैठ, साइबर हमले और गोपनीय जानकारी के लीक जैसे कई मामले सामने आए हैं। मार्च 2025- व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने गलती से सिग्नल ऐप पर एक पत्रकार को यमन में मिलिट्री हमलों की सीक्रेट प्लानिंग भेज दीं थी। व्हाइट हाउस ने इसे “होक्स” कहकर खारिज करने की कोशिश की थी, लेकिन इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। फरवरी 2025- व्हाइट हाउस में इलॉन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सेवा इंस्टॉल की गई थी, लेकिन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इससे डेटा लीक और हैकिंग का खतरा बढ़ गया था, क्योंकि स्टारलिंक कनेक्शन की निगरानी नहीं की जा रही थी। अप्रैल 2023- एक छोटा बच्चा व्हाइट हाउस की फेंसिंग के बीच से घुस गया था, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे उसके माता-पिता के पास वापस ले जाकर लॉकडाउन लागा दिया था। सितंबर 2014- उमर गोंजालेज नाम का एक इंसान ने व्हाइट हाउस की फेंसिंग फांदकर इमारत में घुस गया था। उस समय राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका परिवार घर पर नहीं थे। इस घटना के बाद, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डॉयरेक्टर जूलिया पियर्सन ने इस्तीफा दे दिया था। व्हाइट हाउस के बारे में जानिए… ————————————– यह खबर भी पढ़े… ट्रम्प ने जेलेंस्की से पूछा-मॉस्को पर हमला कर सकते हो:जवाब मिला- बिल्कुल कर सकते हैं, बस हमें हथियार सप्लाई करो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की से पूछा था कि क्या आप मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर सकते हैं? इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा था- हां, अगर आप हमें हथियार देंगे तो हम ऐसा कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here