शंकराचार्य निश्चलानंद बोले-सनातन बोर्ड की जरूरत नहीं:बटोगे तो कटोगे पर कहा-मोदी-योगी एक जैसे, दोनों की मिलीभगत, राजनेताओं का स्तर गिर गया

0
54

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन बोर्ड की क्या जरूरत है। सनातन धर्म में यह व्यवस्था ईस्वी से चली आ रही है। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद से जुड़े चार शंकराचार्य हैं, जो भाजपा या कांग्रेस से संबंधित नहीं हैं। हमें सनातन बोर्ड की आवश्यकता नहीं है। साथ ही कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा, जिसकी कमान शास्त्रों में वर्णित अनुसार मंत्रिमंडल का गठन होगा। इसमें सभी वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्रिमंडल में 4 शिक्षाविद ब्राह्मण, 8 क्षत्रिय, 21 कृषि गोरक्ष और वाणिज्य को क्रियान्वित करने वाले अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ वैश्य शामिल होंगे। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में 3 शूद्र भी होंगे, जिन पर कुटीर उद्योगों के संचालन की जिम्मेदारी होगी। एक सूत सांस्कृतिक मंत्री के रूप में होते थे। यह राजतंत्र कहलाता है। शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती बोले- राजनेताओं का स्तर गिर गया दरअसल, शंकराचार्य 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा के प्रवास पर हैं। जहां उन्होंने गुरुवार को यूनियन चौक स्थित संगोष्ठी स्थल में पत्रकारवार्ता ली। उन्होंने कहा कि विश्व में 204 देश हैं। राजनेताओं का स्तर इतना गिर गया है कि वह देशी-विदेशी कंपनियों को ठेका देते हैं। देश विदेश की 13 कंपनियां विश्व के देशों का संचालन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनेताओं की दुर्बलता है। राजनीति का अर्थ दंड नीति, अर्थ नीति, छात्र धर्म भी है। उन्माद पूर्ण शासन करने का नाम राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि कूटनीति के पांच भेद का वर्णन शास्त्रों में किया गया है, जिनमें नमन, मिलन, दमन, अंकन और अनुगमन शामिल है। यह कूटनीति के पांच प्रकार हैं। मां भगवती ने बुलवाया है, तो हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने हिन्दू राष्ट्र पर कहा कि जब हम पुरी में अपने कमरे में गए तो वहां एक दीवार पर मां भगवती का एक रूप है। जैसे ही हमने देखा तो हमारे मुख से तीन बार हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र शब्द निकल गए। जब मां भगवती ने बुलवाया है, तो हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही। 12 फरवरी को बीत चुका महाकुंभ शंकराचार्य ने महाकुंभ को लेकर कहा कि हर बारह वर्ष में कुंभ होता है। यह जो 144 वर्ष बाद महाकुंभ आया हुआ था, वह बीते दिनों 12 फरवरी को बीत चुका है। सरदार पटेल मैदान में धर्मसभा आदित्य वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को शंकराचार्य 11:30 बजे यूनियन चौक में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी पर धर्म अध्यात्म और राष्ट्र के संबंध में श्रद्धालुओं की विविध जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। पादुकापूजन और दीक्षा का भी कार्यक्रम होगा। शाम 5 बजे से सरदार पटेल मैदान में धर्म सभा को संबोधित करेंगे। …………………………. इससे संबंधित और भी खबर पढ़ें… 1. निश्चलानंद सरस्वती बोले- भूत की तरह मोदी-योगी मेरे पीछे पड़े: नकली-असली शंकराचार्य विवाद पर कहा- आतंकवादी को 4-4 गनर देकर देश-विदेश घुमा रहे एक आतंकवादी को चार-चार गनर देकर मेरे विरोध में देश-विदेश घुमाया जा रहा है। यह सब पीएम मोदी के आश्रय में हो रहा है। योगी और मोदी मेरे पीछे भूत के समान पड़े हुए हैं। ये कहना है, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का, जिन्होंने नकली-असली शंकराचार्य विवाद पर बयान दिया है। पढ़ें पूरी खबर… शंकराचार्य बोले-‘बटोगे तो कटोगे’ का नारा लोकतंत्र के लिए खतरनाक: अविमुक्तेश्वरानंद ​​​​​​ने पूछा-हमको अबतक किसने काटा; राष्ट्रपति, चुनाव-आयोग, सुप्रीम-कोर्ट कोई कुछ नहीं कह रहा उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के ‘बटोगे तो कटोगे’ के नारे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, इतने साल से चुनाव हो रहे हैं। क्या इससे पहले हम सेफ नहीं थे? अब तक हमको किसने काटा है। धमकी देकर वोट नहीं लिया जा सकता है। आप धमका क्यों रहे हो। पढ़ें पूरी खबर… 3. छत्तीसगढ़ में शंकराचार्य के प्रवेश पर रोक की मांग: प्रेमासाई ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद के कुंभ भगदड़ के बयान से सनातनियों की आस्था को चोट पहुंची महाकुंभ में भगदड़ के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है। उनके इस बयान को लेकर लोगों की अगल-अगल प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने छत्तीसगढ़ सरकार से उनके प्रदेश में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here