शराब दुकान में बाहर शराब मांगने के विवाद में हत्या:बालोद में युवक ने जबरदस्ती शराब मांगा,तो लोहे की पाइप से सिर पर किया वार

0
24

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शराब दुकान के बाहर शराब मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। शराब खरीदने पहुंचे युवक से जबरन शराब मांगने पर पहले गाली-गलौज हुई, फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान लोहे की पाइप से हमला किया गया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, पूरा मामला डौंडीलोहारा शराब दुकान की है। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे ग्राम भालूकोन्हा निवासी जालम आमदो (31) शराब खरीदने लोहारा पहुंचा था। इसी दौरान पहले से परिचित डौंडीलोहारा राजापारा निवासी विजय बघेल (40) शराब पिलाने के लिए जिद करने लगा। इस दौरान पहले तो दोनों में जमकर मारपीट हुई, फिर जालम ने लोहे के पाइप से विजय के सिर पर हमला कर दिया। दोनों लड़ते रहे, लोग तमाशा देखते रहे, किसी ने नहीं बचाया शराब दुकान के बाहर जालम आमदो ने विजय बघेल को शराब पिलाने से इनकार किया तो पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान जालम ने पास में रखे लोहे के पाइप से विजय के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि शराब दुकान के बाहर मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। न किसी ने बीच-बचाव किया और न ही घायल को अस्पताल पहुँचाया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक विजय बघेल की मौत हो चुकी थी। हत्या का प्रकरण दर्ज, आरोपी को किया गिरफ्तार एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में शराब पीने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जो आगे चलकर हत्या में बदल गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here