छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार शाम को 6 दोस्तों ने युवक को डंडे से जमकर पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज करने के बाद विवाद बढ़ा। हत्या कर लाश फेंककर आरोपी भाग गए थे। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रोहित महंत है, जो चांपा का रहने वाला था। सभी दोस्तों ने शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने पर मर्डर की साजिश रची थी, फिर युवक की हत्या की। पुलिस ने 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 15 नवंबर की रात करीबन 8 बजे सागर अपने साथियों के साथ शराब पीने की बात कह रहा था। घोघरा नाला के पास आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान रोहित महंत ने सागर कर्ष को गालियां दी। इससे गुस्साए सागर कर्ष ने रोहित को 3-4 थप्पड़ मार दिए। मार खाने के बाद सागर मौके से चला गया। वहीं विवाद के बाद सागर कर्ष अपने दोस्त नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे, आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ बैठा था। घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास रात 9:30 बजे रोहित महंत दोबारा पहुंचा। इस दौरान सागर कर्ष और उसके दोस्तों को गाली-गलौज करने लगा। 5 दोस्तों ने पकड़कर रखा, सागर ने मारे डंडे इस दौरान गाली-गलौज से फिर सागर और उसके दोस्त भड़क गए। सभी दोस्त एक राय होकर रोहित महंत को मारने की साजिश रची। रोहित महंत को सभी ने मिलकर जमकर पीटा। इस दौरान नागेश्वर, अश्वनी, विजय, विनय, आकाश और अज्जू ने रोहित के हाथ पैर को पकड़कर रखा। वहीं सागर कर्ष ने डंडे से रोहित महंत के सिर पर जोरदार हमला किया। इससे रोहित बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सागर कर्ष ने साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया वहीं मर्डर की खबर मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। रोहित की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांजगीर चांपा SP विजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने पहले गुमराह किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करने की बात स्वीकार की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। ………………………………………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दोस्त को चाकू गोदकर मार डाला, LIVE VIDEO: राजनांदगांव में अपने जन्मदिन के दिन ही किया मर्डर; शराब के नशे में हुआ था विवाद छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मर्डर का लाइव वीडियो सामने आया है। आरोपी ने अपने दोस्त की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अपने जन्मदिन के दिन ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या की वजह नशे में हुआ मामूली विवाद था। पढ़ें पूरी खबर…
