धार के प्राचीन गढ़ कालिका माता मंदिर के सामने से गुजर रही एक बारात के दौरान धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर के ठीक सामने बार बालाओं द्वारा किए गए अश्लील नृत्य से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। धार के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिर के सामने से एक बारात निकल रही थी।
