Snake Bite: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। सांप के काटने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नि घर में सोए हुए थे, तभी जहरीले सांप ने इन्हें काट लिया।
