मोइशीन नंदनी को पाने के लिए इस कदर पागल हो चुका था कि वह उसके रास्ते की हर रुकावट खत्म करने को तैयार था। नंदनी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था। वजह उसके दो छोटे बच्चे थे। यही बात मोइशीन को खटक रही थी और उसने बच्चों को अपने प्रेम के बीच कांटा मान लिया। आरोपित ने पहले नंदनी के सात साल के ऋतिक कोल को मारा।
