शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के से रेप किया:इमोशनल ब्लैकमेल कर फंसाया, होटल बुलाकर संबंध बनाए, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप

0
3

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया है। ख्याति विश्वकर्मा (25) ने लव मैरिज की थी, लेकिन उसने इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के से भी दोस्ती की थी। दोनों बातचीत और मुलाकात किया करते थे। 1 अप्रैल को ख्याति ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया, जहां उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गलत होने का एहसास होने के बाद नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी महिला पर पॉस्को एक्ट का केस दर्ज हुआ है। रेप के बाद डराने-धमकाने का आरोप नाबालिग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका। 2 दिन बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद महिला गिरफ्तार शिकायत के बाद कबीरधाम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की अपील- सोशल मीडिया पर बरते सावधानी कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सावधान रहें। अगर किसी तरह की आपराधिक घटना या परेशान करने वाली बात सामने आए, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। ………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप: स्वर्णभूमि निवासी कारोबारी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप हुआ है। स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने 8 मार्च को महिला को बंधक बनाया, उससे दुष्कर्म किया। पढ़िए पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here