शाह ने रायपुर में फोरेंसिक यूनिवर्सिटी-लैब का किया शिलान्यास:नक्सल-ऑपरेशन पर पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे बैठक, कल अबूझमाड़ के ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात

0
18

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैम्पस और फोरेंसिक लैब का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। अमित शाह शिलान्यास के बाद छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के DGP/ADGP के साथ नवा रायपुर के ही एक रिसॉर्ट में बैठक करेंगे। बैठक के बाद नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक होगी। शाह रायपुर में ही रात बिताएंगे। इसके पहले शाह अप्रैल महीने में बस्तर के पंडुम समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे। ऐसा हो सकता है शेड्यूल 23 जून क्या है NFSU? प्रदेश के गृहमंत्री ने क्या कहा? प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, इस सेक्टर में हमें मैनपावर की जरूरत है। कैम्पस खुलने से राज्य के यूथ को इस सेक्टर में कोर्स करने का मौका मिलेगा। यूथ फोरेंसिक साइंस सर्विस सेक्टर में करियर बना सकेंगे। बस्तर पंडुम समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे शाह इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह तीन महीने पहले अप्रैल महीने में बस्तर के पंडुम समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे। समारोह में शामिल होने के बाद शाह ने रायपुर लौटकर एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग ली थी। इस बैठक में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े पुलिस, CRPF और BSF जैसे सेंट्रल फोर्स के कमांडर शामिल हुए थे। शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में कही थी। इस टारगेट को पूरा होने में करीब 1 साल से कम का समय बच हुआ है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ। इसलिए नक्सलवाद के खात्मे के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। भाजपा सरकार बनते ही 427 नक्सली मारे गए छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। 7 जून को दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दी थी। CM ने बताया कि, कैसे प्रदेश में सेंट्रल फोर्स और स्टेट पुलिस मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस दौरान नक्सल प्रभावित जिलों में सरकार की योजनाएं सरेंडर पॉलिसी को लेकर भी अमित शाह और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here