Shivpuri Fighter Plane: शिवपुरी के पिछोर में एक शिक्षक के घर पर फाइटर प्लेन से कोई वस्तु गिरने से दो कमरे ध्वस्त हो गए और 8 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मकान को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
