मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सिंध नदी के उफान पर होने से कई गांव टापू बन गए हैं। पचावली गांव में 30 स्कूली बच्चे फंसे हुए हैं, जबकि लालपुर में बाढ़ में फंसे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रशासन ने एनडीईआरएफ की टीम और सेना को बुलाया है, साथ ही हेलीकॉप्टर भी बुलाया गया है।
