शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में जून 2023 में जब्त 1209 किलोग्राम डोडा चूरा प्रकरण में पुलिस विवेचना पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जब्त किए गए 66 बैग में से 12 बैग गायब पाए जाने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद एसपी ने तीन पुलिस अधिकारियों को लाइन अटैच कर दिया है। मामले में संबंधित अन्य अधिकारियों की स्थिति भी स्पष्ट की गई है।
