Weather Update: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर से लेकर दिल्ली-NCR तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। IMD ने कोहरे और कम दृश्यता को लेकर कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है।
