19.6 C
Bhilai
Thursday, February 6, 2025

शूटर मनु भाकर के मामा-नानी का निधन:हरियाणा में कार ने स्कूटी को टक्कर मारी; परिवार को संभालती दिखी ओलिंपियन

हरियाणा की ओलिंपिक मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर के मामा और नानी का सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर हुआ। मनु भाकर के मामा स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे। उनके साथ उनकी माता सवार थी। उन्हें माता को दूसरे भाई के पास छोड़ना था। घर से 150 मीटर दूर ही ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनु भाकर के मामा और नानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को मां-बेटे के शव कलाली गांव में पहुंचे। यहां मनु भाकर अपनी मां और अन्य परिजनों को संभालते हुए दिखीं। अभी 2 दिन पहले ही मनु भाकर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था। जिसके बाद घर में खुशियां थीं, लेकिन अब हादसे के बाद घर में मातम छा गया है। मनु भाकर भी दादरी पहुंच सकती हैं। हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर थे मनु के मामा
मनु भाकर की नानी सावित्री 70 साल की थीं। उनके मामा युद्धवीर (50) हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी दादरी बस स्टैंड पर थी। वह मूल रूप से गांव कलाली के रहने वाले थे। अभी वह चरखी दादरी शहर में रह रहे थे। गाड़ी रॉन्ग साइड से तेज स्पीड में आई
चाचा आनंद ने कहा कि सुबह युद्धवीर ड्यूटी पर जा रहे थे। उसकी मां को छोटे बेटे के पास जाना था। इसी दौरान मां ने युद्धवीर को कहा कि वह उसे छोटे बेटे के पास छोड़ आए। घर से 150 मीटर की दूरी पर हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी रॉन्ग साइड से तेज स्पीड में आई। पुलिस इस मामले की सही से जांच करे। बेटा बोला- पापा ने सिविल अस्पताल के पास दादी को छोड़ना था
युद्धवीर के बेटे सतपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका भाई आर्मी में नौकरी करता है। उन्होंने कहा कि पिता ने ड्यूटी पर जाते वक्त दादी को सिविल अस्पताल के पास स्थित चाचा के मकान पर छोड़ना था। जब वे महेंद्रगढ़ बाइपास पर टाटा एजेंसी के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई है। मौके पर नहीं मिला गाड़ी का ड्राइवर
मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी सुरेश ने कहा कि हमें स्कूटी और कार की टक्कर की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर जांच की। मौके पर गाड़ी का ड्राइवर नहीं मिला। मामले की जांच जारी है। पेरिस ओलिंपिक में मनु ने जीते 2 मेडल, 2 दिन पहले खेल रत्न अवॉर्ड मिला
पिछले साल पेरिस में हुए ओलिंपिक में मनु भाकर ने 2 मेडल जीते थे। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 पॉइंट्स के साथ पहला ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनु ने अपना दूसरा ब्रॉन्ज मेडल अंबाला के शूटर सरबजोत के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता। मनु एक ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बनी थीं। 17 जनवरी को उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति ने मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles