Sulgaon Clash: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुलगांव में एक वृद्धा के अंतिम संस्कार स्थल को लेकर दो समुदायों के बीच उपजा विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। स्थिति इस कदर बिगड़ी कि शव यात्रा पर पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक पुलिस जवान और ग्राम चौकीदार समेत कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
