MP News: श्योपुर जिले के ओछापुरा क्षेत्र स्थित खुटका गांव के पास पठार धूनी हनुमान मंदिर पर अपने पिता संत केशवपुरी से मिलने गई रामरती पर तेंदुए ने उस समय हमला बोल दिया जब वह जंगल स्थित खिरकाई से दूध लेकर लौट रही थी। अचानक हुए इस हमले में रामरती निवासी सबलगढ़ बुरी तरह घायल हो गई।
