योजना अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कार्यवाहक निरीक्षक योंगेद्र दुबे के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त पुलिस टीम कार्रवाई करने विजयपुर पहुंची। टीम ने आवेदक राजपाल धाकड़ को केमिकल लगे 25 हजार रुपये देकर एसडीओे को देने के लिए घर भेजा। राजपाल धाकड़ ने एसडीओ को रुपये दिए। संकेत मिलते ही टीम ने एसडीओ को रंगे हाथों पकड़ लिया।
