श्योपुर शहर में भी जल आपूर्ति की स्थिति सही नहीं है। शहर के कई इलाकों में पीने का पानी दूषित होने का खतरा बना हुआ है। शहर के 7 वार्ड इलाके ऐसे हैं, जहां घरों में जाने वाली पानी की पाइपलाइन गंदी नालियों से होकर जाती है। प्रशासन के अधिकारियों ने निरीश्रण किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
