Railways News: मेला अवधि में उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्रीभार को क्लीयर करने के उद्देश्य से संत हिरदाराम नगर से दो जोड़ी और भोपाल से एक जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
