संजय कपूर के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन:करीबी दोस्त के बेटे थे करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड, कहा- मेरे दोस्त ने बेटा खो दिया

0
28

बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। अब अमिताभ बच्चन ने भावुक अंदाज में बताया है कि संजय कपूर उनके करीबी दोस्त के बेटे थे। अमिताभ बच्चन ने बीते दिन अपने ब्लॉग में भावुक होकर लिखा है, जीवन में एक चीज निश्चित है कि जीवन अनिश्चित है। आगे बिग बी लिखते हैं, आज सुबह मेरे और परिवार के लिए एक और दुख से भर गई। मेरे बेहद करीबी दोस्त ने बेटा खो दिया। यंग, एनर्जेटिक। अचानक। मेरे और मेरे दोस्त के लिए ये दुख और दर्द अकल्पनीय है और यकीन करना भी बहुत मुश्किल है कि ये हो गया है। कोई कुछ कर सकता है तो वो बस प्रार्थना है। और अपने करीबी के साथ खड़े रहकर उसे बस हिम्मत दी जा सकती है। बताते चलें कि संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर थे। उनका साल 2015 में निधन हो चुका है। वो 1997 में शुरू हुई सोना कॉमस्टार के मालिक थे, जो ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी है। उनके निधन के बाद कंपनी की जिम्मेदारी संजय कपूर ने संभाली। संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक आने से हुआ। इस बात की पुष्टि सोना कॉमस्टार के ऑफिशियल पेज से दी गई जानकारी के जरिए हुई है। संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं लाया गया है। इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसकी जानकारी संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में दी है। दरअसल, संजय एक अमेरिकी नागरिक थे और उनका निधन ब्रिटेन में हुआ। इस वजह से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाने से पहले लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। 2003 में करिश्मा कपूर से की शादी संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2023 में हुई थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे समायरा और कियान हैं। साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया। करिश्मा से पहले संजय कपूर ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से 1996 में शादी की थी, जो 2000 में टूट गई थी। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। बता दें कि पहली शादी से प्रिया को बेटी सफीरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here