इंदौर मध्य प्रदेश का पहला शहर है, जहां स्पाइक स्ट्रिप का प्रयोग शुरू हुआ है। सीपी के मुताबिक कई बार वाहन चैकिंग में संदिग्ध वाहन पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करता है। स्पाइक स्ट्रिप के प्रयोग से ऐसे मौकों पर पुलिस को पीछा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पुलिसकर्मी वायरलेस सेट से प्रसारण होते ही स्पाइक स्ट्रिप फैला देंगे।
