संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को राहत:कोर्ट ने दी जमानत; पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी एक महिला की मौत

0
43

अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में बड़ी राहत मिली है। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। दरअसल, 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसका बच्चा घायल हो गया था। भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लूइस मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी। इसके बाद शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। एक्टर को अगले दिन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। इस दौरान अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here