सक्ती में हार्वेस्टर से टकराई बाइक…3 युवकों की मौत:एक का सिर धड़ से अलग, ड्राइवर ने नहीं हटाया था कटर; परिजन-ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

0
22

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शनिवार की रात बाइक सवार हार्वेस्टर से टकरा गए। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं तीनों युवकों के शरीर के अंग अलग गए। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात थाने में जमकर हंगामा किया, और सुबह सक्ती में चक्काजाम कर दिया है। परिजन हार्वेस्टर मालिक से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें- कटर नहीं हटाया, जिस वजह से भयानक हादसा घटना मिशन चौक-पिहरीद मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा हार्वेस्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि धान की कटाई के बाद हार्वेस्टर के सामने लगे खतरनाक कटर को हटाया नहीं गया था, और वह रिहायशी इलाके से होते हुए सड़क पर गुजर रहा था। रात के अंधेरे में मिशन चौक से पिहरीद की ओर जा रहे बाइक सवारों की हार्वेस्टर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एक ही गांव के रहने वाले तीनों मृतक मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी नागेश्वर पिता दाऊलाल और शेर सिंह पिता परदेशी के रूप में हुई है, जबकि तीसरा युवक भी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि हादसे की विस्तृत जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल, घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है और लोग हार्वेस्टर चालक की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हैं। परिजन और ग्रामीण सक्ती में धरने पर बैठे हुए है। चक्काजाम की वजह से छपोरा, जैजैपुर, सक्ती मुख्य मार्ग बाधित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here