सगाई के 2 दिन पहले हनी-ट्रैप में फंसा युवक:युवती ने खेत में गंदा काम करने बुलाया; फिर पापा को फोन कर मांगे 17 लाख

0
24

जांजगीर चांपा जिले में एक व्यापारी अपनी सगाई के 2 दिन पहले हनी ट्रैप में फंस गया। बसंतपुर के रहने वाले किशन साहू (26) की दोस्ती आयशा बेगम (26) से हुई। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए नंबर एक्सचेंज किया। युवती ने 12 जून की रात किशन को खेत में गलत काम करने के बुलाया था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। खेत में पहले से 2 युवक मौजूद थे। सभी ने मिलकर किशन को बैठा लिया और उसके घर में पिता तो फोन कर 17 लाख की मांग की और बोला कि तुम्हारा बेटा लड़की के साथ गलत काम करते पकड़ाया है। पैसे नहीं देने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की बात कही। पीड़ित के घर वालों ने थाने में सूचना दी जिसके बाद पुलिस आरोपियों के बताए जगह पर पहुंची और किशन को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपियों को भी पकड़ लिया है। बताया जा रहा है 3 युवकों ने मिलकर पूरी साजिश रची थी। 3 दिन की दोस्ती में फंसाया पुलिस के मुताबिक, युवती से दोस्ती को 3 दिन का ही समय हुआ था। पहले फेसबुक में दोस्ती हुई फिर नंबर लेकर व्हाटसअप में बात होने लगी थी। युवती ने किशन को अपने झांसे में ले लिया था। 12 जून की शाम को बसंतपुर निवासी घूमने निकला था। रात 8 बजे किशन के मोबाइल से उसके पिता बुधराम साहू को फोन आया। फोन करने वाले ने किशन को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया। आरोपियों ने वीडियो वायरल न करने और किशन को छोड़ने के लिए पैसे मांगे थे। एक मकान में युवक मिला एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जांजगीर थाना और साइबर सेल की टीम तुरंत एक्शन में आई। टीम ने पहरिया के पास खेतों में स्थित एक बोर मकान से किशन को बरामद किया। बता दें कि आरोपियों ने इस तरह की घटना को पहली बार अंजाम दिया। ये आरोपी पकड़ाए फरार आरोपी की तलाश जारी आरोपियों के कब्जे से एक बाइक और दो स्कूटी जब्त की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए युवक को फंसाने की बात कही। पुलिस ने धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बलौदाबाजार हनी ट्रैप…’रवीना टंडन’ के बाद हीराकली गिरफ्तार:सेक्स वीडियो बनाकर करते थे वसूली; अबतक वकील, पुलिस, पत्रकार समेत 10 आरोपी पकड़े गए छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हनी ट्रैप मामले में एक और महिला की गिरफ्तारी हुई है। आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए लाखों रुपए की वसूली की गई थी। थाना सिटी कोतवाली ने फरार चल रही हीराकली चतुर्वेदी (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here