मुरार के सट्टेबाज और ठगों द्वारा 57.70 लाख रुपए ठगे जाने से प्रताड़ित युवक ने सिरोल क्षेत्र में आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के 26 दिन बाद पुलिस ने उसकी मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। उसने आठ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। जिसमें सबसे बड़ा कारण मुरार के दो सट्टेबाजों को बताया। जिन्होंने पहले सट्टे की लत लगाई।
