छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्भवती महिला ने ज्यादा दर्द उठने पर सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया है। महिला की सास और पति ने ही डिलीवरी कराई। मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। डिलीवरी का लाइव वीडियो भी सामने आया है। हालांकि बाद में दोनों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां नाल काटने के बाद परिवार घर चला गया, जबकि नर्स ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी। लेकिन डिलीवरी होने के बाद वो रुकना नहीं चाहते थे। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, तमनार इलाके की रहने वाली गर्भवती महिला को रविवार की रात करीब 10 बजे परिवार ऑटो से मेडिकल कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान चक्रधर नगर रोड पर अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। जिसके चलते ऑटो को रुकवा लिया गया। सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर की आढ़ में उसकी सास और पति ने डिलीवरी कराई। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात में एमसीएच ले जाया गया इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया। फिर महिला को नवजात के साथ एमसीएच (मातृ शिशु अस्पताल) ले जाया गया। जहां बच्चे का नाल काटा गया, फिर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ इस मामले में मातृ शिशु अस्पताल की स्टाप नर्स पूजा अनिल ने बताया कि, रात में महिला को लाया गया था। जिसके गर्भनाल को अलग किया गया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। उनके साथ जो अटेंडर थे, वो रूकना नहीं चाहते थे, लेकिन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होने को कहा गया था। भर्ती नहीं हुए इसलिए नाम पता भी नहीं नोट किया गया। …………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सेहतनामा- तेजी से बढ़ रही सी-सेक्शन डिलीवरी: डॉक्टर से जानें, नॉर्मल डिलीवरी कैसे होगी, प्रेग्नेंसी के समय बरतें 12 सावधानियां भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में साल 2016 से 2021 के बीच सी-सेक्शन डिलीवरी के केस 17.2% से बढ़कर 21.5% हो गए। निजी अस्पतालों में ये मामले दोगुने से भी ज्यादा हैं। साल 2016 में डिलीवरी के 43.1% केस में सी-सेक्शन की जरूरत पड़ी, जबकि 2021 में ये आंकड़ा बढ़कर 49.7% हो गया। इसका मतलब है कि भारत में निजी अस्पतालों में हर दो में से एक डिलीवरी सी-सेक्शन के जरिए हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…
