दरअसल यह पूरा मामला मैहर जिले के ग्राम भदनपुर दक्षिण पट्टी का है, जहां लगभग 3.500 हेक्टेयर आदिवासी कृषि भूमि में फर्जीवाड़ा कर उसे करीब 2.50 करोड़ रुपये में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, सरला नगर मैहर को बेचे जाने का आरोप है। चौंकाने वाली बात यह है कि वास्तविक भूमि स्वामी को इस सौदे की जानकारी तक नहीं थी और न ही उसे कोई धनराशि प्राप्त हुई।
