Wild Elephants Maihar: शहडोल और उमरिया जिलों के वन क्षेत्रों से भटककर जंगली हाथियों का विचरण अब मैहर जिले तक पहुंच गया है। रविवार की देर रात हाथियों का झुंड रामनगर विकासखण्ड के कंदवारी गांव में पहुंचा, जिन्हें देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और तत्काल वन विभाग को सूचना देते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर खुद को सुरक्षित किया।
