Mandakini River: धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय आस्था की प्रतीक मां मंदाकिनी नदी एक बार फिर अवैध उत्खनन की भेंट चढ़ गई। मोहकमगढ़ पुल के नीचे भारी मशीनों से नदी का सीना छलनी किया जा रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह उत्खनन जल संसाधन विभाग की परियोजना की आड़ में कराया जा रहा था।
