Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद में भाजपा नेत्री की बेटी और उनके परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय को भेजे गए त्याग पत्र में पुलकित ने कहा है कि पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे, इसलिए वे पद छोड़ रहे हैं।
