गोली लगते ही बच्चा लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शिवम को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
