सनी देओल ने ‘बॉर्डर-2’ की सफलता पर केक काटा:मनाली में जश्न, कुल्लू में दर्शकों के साथ फिल्म देखी, फैंस के साथ फोटो खिंचवाई

0
5

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली की वादियों में हैं। देर रात उन्होंने मनाली के एक होटल में अपनी ‘बॉर्डर 2’ फिल्म की सफलता को लेकर दोस्तों व टीम मेंबर के साथ केक काटा। उनकी टीम के बाबुबली ने सनी देओल को केक खिलाया। इस दौरान सनी खुशी से झूम उठे। केक पर कॉग्रेजुलेशन बॉर्डर 2 लिखा गया था। इससे पहले, सनी देओल ने कुल्लू के शोभला मल्टीप्लेक्स पहुंचकर अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को देखा। यहां पहुंचने पर सनी ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई और काफी देर तक उनसे बात की। मल्टीप्लेक्स में सनी देओल ने आम लोगों के साथ बैठकर अपनी फिल्म का लुत्फ उठाया। सनी को देखकर फैंस खुश अभिनेता को अपने बीच पाकर वहां मौजूद प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मल्टीप्लेक्स पहुंचते ही सनी देओल का जोरदार स्वागत किया गया। उनका अंदाज हमेशा की तरह सादगी भरा और मिलनसार नजर आया। सनी देओल ने खुद प्रशंसक का मोबाइल लेकर खींची सेल्फी इस दौरान एक खास पल तब देखने को मिला, जब एक प्रशंसक सेल्फी नहीं ले पा रहा था। सनी देओल ने मुस्कुराते हुए खुद उनका मोबाइल हाथ में लिया और सेल्फी क्लिक की। थिएटर में बच्चों से की बात थिएटर में प्रवेश करने से पहले सनी देओल ने छोटे बच्चों से भी मुलाकात की। बच्चों के साथ उनकी आत्मीय बातचीत ने माहौल को और भी खास बना दिया। मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर शुरुआती उत्साह साफ नजर आया, जो ‘बॉर्डर 2’ के प्रति दीवानगी का संकेत देता है। सनी देओल तीन दिन से कुल्लू-मनाली की वादियों में हैं। 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 बता दें कि सनी देओल की बॉर्डर 2’ फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म ने ओपनिंग के पहले दिनों के दौरान दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here