सरगुजा संभाग के लिए आज यलो अलर्ट:कल से फिर भीगेगा रायपुर, बिलासपुर सहित आधा छत्तीसगढ़; दो दिन तेज धूप ने चढ़ाया पारा

0
147

छत्तीसगढ़ में 2 दिन मानसून की गतिविधियां कम होने के बाद शनिवार से फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग ने आज सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल से रायपुर, बिलासपुर सहित कुछ जिले फिर तेज बारिश में भीग सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ने पर एक डिप्रेशन बनेगा और इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। शुक्रवार को राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। इस दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में कल से होगी बरसात बिलासपुर में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा और बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। फिर भी वातावरण में नमी छाई रही। दिन में जहां गर्मी और उमस ने बेहाल किया, वहीं रात का तापमान सामान्य से कम रहा। वर्षा की गतिविधियों में एक बार फिर तेजी आ सकती है। 14 सितंबर से मौसम में बदलाव होगा। हल्की वर्षा की संभावना है। नारायणपुर में रहा सबसे कम तापमान शुक्रवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम रही प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश सूरजपुर में 2 मिमी दर्ज की गई है। बस्तर और सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान बलरामपुर में 34.1℃ रहा, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3℃ नारायणपुर में दर्ज किया गया। प्रदेश के बांध 90 फीसदी भरे पिछले दिनों हुई लगातार बारिश का असर बांधों के जलभराव में दिखाई दिया है। जल संसाधन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, बड़े और छोटे कुल 46 बांध हैं। इनमें औसत 90.18% भर गया है। पिछले साल के मुकाबले ये आंकड़ा 18.94% अधिक है। 2023 में 12 सितंबर तक बांधों में औसत 71.24% और 2022 में आंकड़ा 86.85% था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here