सरफराज लिस्ट-ए में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय:विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई से 20 बॉल पर 62 रन बनाए; गायकवाड-जगदीशन के शतक

0
6

मुंबई के बैटर सरफराज खान लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में पंजाब के खिलाफ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। हालांकि, अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जयपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की। उसने 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। फिर मुंबई को 26.2 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट कर दिया। मयंक मारकंडे और गुरनूर बरार ने 4-4 विकेट झटके। गायकवाड ने VHT में सबसे ज्यादा शतकों की बराबरी की
जयपुर में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने गोवा के खिलाफ नाबाद 134 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 15वां शतक लगाया। इसी के साथ गायकवाड ने सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। महाराष्ट्र के अंकित बवाने ने भी 15 शतक लगाए हैं। इस मैच में महाराष्ट्र ने गोवा को 5 रन से हराया। जयपुर में खेले गए अन्य मैचों में हिमाचल प्रदेश ने सिक्किम को 9 विकेट से हराया। जबकि, छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 7 रन से हराया। अन्य मैचों के रिजल्ट बेंगलुरु में खेले गए मैच राजकोट में खेले गए मुकाबले अहमदाबाद के मैच मैचों के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE से गुजर जाइए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here