सलमान की बहन की क्यूटनेस पर फिदा थे आयुष:पहली नजर में ही भा गई थीं अर्पिता खान, एक्टर ने शेयर किया लव स्टोरी का किस्सा

0
23

सलमान खान की बहन अर्पिता खान और एक्टर आयुष शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। दोनों को इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में गिना जाता है। हालांकि, दोनों की जोड़ी को अक्सर ट्रोर्ल्स का सामना करना पड़ता है। हाल ही में फराह खान के व्लॉग में दोनों ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है। फराह एक्टर से पूछती हैं कि वो अर्पिता से कैसे मिले? जवाब में आयुष बताते हैं कि दोनों को कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। वो कहते हैं- ‘मैंने एक साल तक अर्पिता के बारे में बहुत कुछ सुना था। पहली बार मैंने उसे एक रेस्टोरेंट में देखा था। वो एक बेंच पर बैठी थी और उसके पैर जमीन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। वो वैसे ही पैर लटकाए बैठी थी और ऑर्डर दे रही थी। मैं उसकी क्यूटनेस से इंप्रेस हो गया।’ अर्पिता के बारे में बात करते हुए आयुष आगे कहते हैं कि वो भले ही सख्त दिखती हों लेकिन दिल से नरम हैं। आयुष की वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने साले सलमान खान की प्रोडक्शन की फिल्म ‘लवयात्री’ से करियर शुरू किया था। उसके बाद वो साल 2021 में सलमान के साथ ही फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। इसमें आयुष ने विलेन का रोल निभाया था। इस फिल्म को भी सलमान खान की प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया था। साल 2024 में आयुष ‘रुसलान’ में नजर आए थे। बता दें कि आयुष और अर्पिता ने लंबी डेटिंग के बाद 18 नवंबर 2014 को शादी की थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। अब आयुष और अर्पिता दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here