सलमान की सिक्योरिटी ने जुनैद को नहीं पहचाना:बॉडीगार्ड्स ने आमिर के बेटे को भाईजान से किया दूर, वीडियो हुआ वायरल

0
28

बॉलीवुड एक्टर सलमान की सिक्योरिटी टीम आमिर खान के बेटे जुनैद खान को पहचान नहीं पाई। ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग से सलमान का एक वीडियो सामने आया। टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान बाहर निकलते हैं। इसी बीच जुनैद, सलमान के पास जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड्स उन्हें पहचान नहीं पाते और दूर हटा देते हैं। सलमान बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे यह वाकया शायद इसलिए हुआ क्योंकि इन दिनों सलमान खान की सुरक्षा बेहद सख्त है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बाद उनकी सिक्योरिटी Y+ तक बढ़ा दी गई है। सलमान खान के बॉडीगार्ड्स हर वक्त बेहद सतर्क रहते हैं। कोई भी व्यक्ति अगर अचानक सलमान के पास आता है, तो बॉडीगार्ड्स उसे तुरंत रोकते हैं। बॉडीगार्ड्स ने जुनैद को पहचाना नहीं होगा। हालांकि, एक और वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकते है कि स्क्रीनिंग से जाते समय सलमान, जुनैद से गले मिलकर निकल जाते हैं। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आज हुई रिलीज बता दें कि आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आज रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले गुरुवार को मुंबई में सेलेब्स के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे हैं। इस दौरान शाहरुख खान और सलमान खान भी आमिर को सपोर्ट करने पहुंचे थे। देखिए प्रीमियर की खास झलक- आमिर को सलमान ने गले लगाया सलमान ने प्रीमियर में आमिर खान को गले लगाया फिर खुद मीडिया के पास पहुंचकर कहा, एक तो मैं इंटरव्यू दे रहा हूं, तुम लोग ले नहीं रहे। मैंने बोला कि बहुत अच्छी पिक्चर है, मुझे करना है ये पिक्चर। फिर आमिर ने कॉल करके कहा कि मैं कर चुका हूं। बताते चलें कि फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2018 में आई स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियंस’ की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं। आमिर खान के होम प्रोडक्शन की इस फिल्म को आर.एस.प्रसन्ना डायरेक्ट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here