सलमान खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वे पूरे स्वैग के साथ एयरपोर्ट में एंट्री करते नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुंबई एयरपोर्ट में एंट्री करते देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी कार चारों ओर से सुरक्षा गाड़ियों और गार्ड्स से घिरी हुई नजर आती है। जैसे ही एक्टर कार से बाहर निकलते हैं, सिक्योरिटी टीम तुरंत उनके साथ चलने लगती है। ये स्टार भी मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट गणेश उत्सव में पहुंचे कई सेलिब्रिटी बॉलीवुड में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कई सेलेब्स बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर मुंबई के बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में करिश्मा कपूर और श्रेयस तलपड़े भी नजर आए।
