सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब:कहा- किसी को रोमांटिक लुक लगता है, कर्नल हूं, जो टीम और जवानों को हौसला देता है

0
4

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आगामी वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर में दिखाए गए लुक पर चल रहे ट्रोलिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सलमान के एक क्षणिक दृश्य को “रोमांटिक ग्लांस” बताकर आलोचना की थी, लेकिन सलमान ने इसे मजाक में उड़ा दिया और स्पष्टीकरण दिया कि यह भाव किसी रोमांस का नहीं बल्कि एक कर्नल की गंभीर सोच का है। सलमान ने हाल ही में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) मैच के दौरान टीजर का वह सीन दोबारा किया और कहा कि “अब किसी को ये रोमांटिक लुक लगता है, लेकिन मैं फिल्म में कर्नल हूं भैया, यह एक कर्नल का लुक है जो टीम और जवानों को हौसला देता है।” उन्होंने यह भी मजाक में कहा कि वह चाहें तो वही लुक और भी दे सकते हैं, लेकिन इसका कोई “रोमांटिक मतलब” नहीं है और यह नाराजगी या आलोचना उन्हें प्रभावित नहीं करती। सलमान खान की वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर उनके बर्थडे पर 27 दिसंबर को लॉन्च हुआ था। फिल्म का पहला ट्रैक ‘मातृभूमि’ 24 जनवरी को ही लॉन्च हो चुका है। फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और इसमें सलमान खान के अभिनय की एक गंभीर, प्रेरणादायक भूमिका देखने को मिलेगी। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here