नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल को भारी भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ईओडब्ल्यू की छापेमारी में आय से कई गुना अधिक संपत्ति पाई गई। निगमायुक्त ने इसे घोर कदाचार मानते हुए पाटिल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं।
