Indore News: सांवेर क्षेत्र के पंचडेरिया गांव में एक रिहायशी इलाके से सटी हुई पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया। यह फैक्ट्री कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी से लगी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
