साइंस कॉलेज में सैन्य प्रदर्शनी 7 तक:सीएम बोले- माओवादियों को खदेड़ रहे बस्तर के युवा

0
112

साइंस कॉलेज मैदान पर भव्य सैन्य समारोह एवं प्रदर्शनी की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुरुआत की। सीएम भारतीय सेना के करतब को देखकर रोमांचित हुए। साथ ही उनकी कौशल और क्षमता को सराहा। साय ने दो दिवसीय सैन्य प्रदर्शनी को नागरिकों के उत्साह को देखते हुए एक दिन बढ़ाने की घोषणा की। अब प्रदर्शनी 7 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एवं शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक देखी जा सकेगी। वहीं, 31 नक्सलियों को मारने के लिए सीएम ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर के युवा बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों में शामिल होकर माओवादियों को खदेड़ रहे हैं। साइंस कॉलेज मैदान में सैन्य प्रदर्शनी के दौरान डेयर डेविल्स ने फायरजंप किया। यहां 7 मोटरसाइकिल पर 26 जवानों ने स्टंट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here