साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ हाईएस्ट रन चेज:होमग्राउंड पर कोहली की 40वीं सेंचुरी, रोहित ने 9 हजार रन पूरे किए; टॉप रिकॉर्ड्स

0
2

भारत को होमग्राउंड पर 2-0 से टेस्ट सीरीज हराने वाली साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को एक और झटका दे दिया। टीम ने बुधवार को रायपुर में भारत के खिलाफ 359 रन का टारगेट चेज कर लिया। यह भारत के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज के रिकॉर्ड की बराबरी रही। IND vs SA दूसरे वनडे के टॉप-9 रिकॉर्ड्स… 1. भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज साउथ अफ्रीका ने 50वें ओवर में 4 गेंद बाकी रहते हुए 359 रन का टारगेट हासिल कर लिया। यह वनडे में भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज के रिकॉर्ड की बराबरी रही। इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली के मैदान पर भी 359 रन ही चेज किए थे। भारत और साउथ अफ्रीका ने मिलकर मैच में 720 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच वनडे में पहली बार इतने ज्यादा रन बने। इससे पहले इसी सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 681 रन बनाए थे। 2. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का सेकेंड हाईएस्ट टोटल भारत ने रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया। टीम ने 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले 2010 में ग्वालियर के मैदान पर भारत 401 रन भी बना चुका है। यह मैच भारत के वनडे इतिहास में 44वां मौका था, जब एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए। किसी भी टीम के लिए यह सबसे ज्यादा है। इस रिकॉर्ड में दूसरी टीम साउथ अफ्रीका है, जिसके नाम ऐसे 30 मौके दर्ज हैं। 3. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का 7वां वनडे शतक कोहली ने वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7वां शतक लगाया, उनके खिलाफ कोहली से ज्यादा सेंचुरी किसी और प्लेयर ने नहीं लगाई। सचिन तेंदुलकर 5 सेंचुरी के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीनों फॉर्मेट मिलकर यह कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10वां शतक रहा। इस रिकॉर्ड में सचिन 12 सेंचुरी के साथ टॉप पर हैं। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरे वनडे में शतक लगाया। वे 2023 के वनडे वर्ल्ड कप और इस सीरीज के पहले वनडे में भी सेंचुरी लगा चुके हैं। रायपुर में कोहली ने पहली बार वनडे शतक लगाया, वे 34 अलग-अलग मैदानों पर सेंचुरी लगा चुके हैं। इस रिकॉर्ड में उन्होंने तेंदुलकर की बराबरी की। 4. कोहली ने 11वीं बार लगातार दो मैच में शतक लगाए कोहली ने लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाने का कारनामा 11वीं बार किया है। वनडे क्रिकेट में उनसे ज्यादा बार यह कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 6 बार ऐसा किया। रोहित शर्मा 4 बार ऐसा कर चुके हैं। कोहली अब 4 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 7 या उससे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके नाम श्रीलंका के खिलाफ 10, वेस्टइंडीज के खिलाफ 9, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 शतक हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे इकलौते बल्लेबाज हैं। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर दो टीमों के खिलाफ ऐसा कर पाए थे। उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 और श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक हैं। 5. घर पर कोहली ने 40वां शतक लगाया विराट कोहली ने भारत में अपना 40वां इंटरनेशनल शतक लगाया। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 42 शतक हैं। तीसरे नंबर पर 36 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। 6. रोहित के भारत में 9 हजार रन पूरे रोहित शर्मा ने भारत में अपने 9 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ वे देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। भारत में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 14,192 रन बनाए। विराट कोहली 12,475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रोहित अब 9,005 रन के साथ राहुल द्रविड़ (9,004) से आगे भी निकल गए। 7. कोहली-गायकवाड की रिकॉर्ड पार्टनरशिप कोहली और ऋतुराज गायकवाड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भारत की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बना दी। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के नाम था। दोनों ने 2010 में ग्वालियर के मैदान पर 194 रन जोड़े थे। 8. गायकवाड का 77 गेंद पर शतक ऋतुराज गायकवाड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज वनडे शतक लगाया। उन्होंने 77 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। उनसे आगे सिर्फ यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2011 में सेंचुरियन के मैदान पर 68 गेंद में शतक लगा दिया था। 9. भारत लगातार 20वां टॉस हारा भारत लगातार 20 वनडे मैचों में टॉस हार चुका है। यह सिलसिला 2023 वर्ल्ड कप फाइनल (अहमदाबाद) से शुरू हुआ था और अब तक जारी है। दूसरी ओर, वनडे में सबसे खराब अगला टॉस हारने का सिलसिला नीदरलैंड के नाम रहा है, जिसने मार्च 2011 से अगस्त 2013 के बीच 11 बार लगातार टॉस गंवाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here