साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के चौथे सीजन में 13 भारतीय प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी 9 सितंबर को होने वाली नीलामी में 784 रजिस्टर्ड क्रिकेटर्स की लिस्ट का हिस्सा हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के मुताबिक, केवल वहीं भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में हिस्सा ले सकते हैं जो या तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं या IPL/भारत के लिए खेलने का दावा छोड़ चुके हैं। चावला की बेस प्राइस 50 लाख
पीयूष चावला और इमरान खान के अलावा सभी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 200,000 रैंड यानी करीब 10 लाख रुपए हैं। पीयूष चावला का रिजर्व प्राइस 1,000,000 रैंड यानी करीब 50 लाख रुपए हैं। इमरान खान का बेस प्राइस 500,000 रैंड करीब 25 लाख हैं। ऑक्शन जोहान्सबर्ग में होगा
नीलामी जोहान्सबर्ग में होगी। लीग में 6 फ्रेंचाइजियों के पास कुल 7.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पर्स है। इन पैसों से उन्हें 84 स्लॉट्स भरने होंगे। SA20 ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चौथे सीजन से हर टीम को एक वाइल्डकार्ड खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी, जो या तो विदेशी हो सकता है या साउथ अफ्रीकी। इस खिलाड़ी की पेमेंट सैलरी कैप के बाहर रहेगा। SA20 क्यों बन रहा है खास?
पिछले तीन सीजनों में SA20 ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। इस लीग को दक्षिण अफ्रीका का मिनी IPL कहा जाने लगा है क्योंकि यहां भी टीम स्ट्रक्चर और ऑक्शन काफी हद तक IPL जैसा ही है। ———————–
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
दावा- एशिया कप में बिना स्पॉन्सर के खेलेगी टीम इंडिया भारत की सबसे बड़ी फैंटेसी गेमिंग कंपनी ड्रीम11 अपना रियल मनी गेमिंग (RMG) कारोबार बंद करने जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
