मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा गांव में हिंदू लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपित अनस के घर और दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई विधायक प्रदीप लारिया की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शुरू हुई।
