मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदरी मालथौन के बीच दुर्घटना में मुरैना बीडीएस के चार जवानों की मौत हो गई और एक जवान घायल है। जानकारी के मुताबिक सभी जवाना बालाघाट से ड्यूटी कर लौट रहे थे। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। एक घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
