सानौधा थाना क्षेत्र के चनाटोरिया टोल प्लाजा में शनिवार रात गोली चल गई। इसमें टोल कर्मी घायल हो गया है। आरोप है कि गो तस्करी रोकने के विवाद में तस्करों में से एक ने गोली मारी है। टोल कर्मी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
