साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति देव 3 बार बदलेंगे अपनी चाल, ये राशियां होगा मालामाल

0
59
देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल बदलने को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। 2025 में देवगुरु बृहस्पति 3 बार चाल बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, 14 मई 2025 में गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को गुरु फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के 3 बार राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं कौन हैं ये 3 लकी राशियां।
वृषभ राशि
गुरु गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी होगा। सिंगल राशि के जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। तनाव से दूर होगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर कोई नया पद मिल सकता है।
मिथुन राशि
गुरु के गोचर से मिथुन राशि के वालों को लाभ मिलेगा। इस दौरान ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों को मनमुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो वो वापिस आ सकता है। आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है। नए मार्ग से धन आएगा। 
सिंह राशि
गुरु के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस अवधि के दौरान आपके किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अविवाहितों के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक रुप मजबूती आएगी। इस समय आपको जमीन, घर और गाड़ी का सुख प्राप्त हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here