ग्वालियर व्यापार मेला में 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट का नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक लौट आई है। नई कार खरीदना हर किसी के लिए खुशी का पल होता है और मेले की छूट इस खुशी को दोगुना कर देती है। लेकिन जब यही खरीदारी लोन (फाइनेंस) पर होती है, तो समझदारी और भी जरूरी हो जाती है। चलिए आपको पूरी बात विस्तार से बताते हैं।
