सिंगर की अहमदाबाद प्लेन क्रैश सर्वाइवर विश्वास पर भद्दी टिप्पणी:कहा था- इन्हें पागलखाने भेजा जाना चाहिए, आलोचना हुई तो पोस्ट डिलीट कर माफी मांगी

0
22

पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के सर्वाइवर विश्वास कुमार रमेश पर भद्दी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विश्वास क्रेश के समय प्लेन में होने का झूठा दावा कर रहे हैं। उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उन्हें पागलखाने भेजा जाना चाहिए। एक्ट्रेस का बयान आते ही लोग उनकी जमकर आलोचना करने लगे, जिसके बाद उन्हें पोस्ट डिलीट कर माफी मांगनी पड़ी। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने गुरुवार शाम अपने ऑफिशियल X अकाउंट से लिखा, ‘तो विश्वास कुमार रमेश ने प्लेन में होने और इकलौते सर्वाइवर होने के बारे में झूठ कहा। ये वाकई अजीब है। क्या UK में उनके परिवार से उनके दावे की पुष्टि नहीं की गई। उनके भाई के अंतिम संस्कार का क्या, जहां उन्हें कंधा देते हुए देखा गया था। इन्हें न सिर्फ कड़ी सजा देनी चाहिए बल्कि इन्हें कुछ समय के लिए पागलखाने भेजा जाना चाहिए।’ सुचित्रा की पोस्ट सामने आते ही लोग भड़क गए। कई लोगों ने उन्हें फटकार लगाते हुए बताया कि सबूतों के आधार पर साबित हुआ है कि विश्वास प्लेन में मौजूद थे। गलती का एहसास होने के बाद सुचित्रा ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी और फिर अपनी पोस्ट पर माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा, एअर इंडिया क्रैश सर्वाइवर पर किया गया ट्वीट हटा दिया है। भगवान जाने किस वजह से फर्जी न्यूज फैलाई गई। मेरी माफी। बताते चलें कि 12 जून को एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट क्रैश हो गई थी। फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट हॉस्पिटल में क्रैश हो गई। इसमें कुल 242 पैसेंजर्स और कई क्रू मेंबर्स थे। हादसे में सभी की मौत हो गई, सिर्फ विश्वास कुमार रमेश ही बच सके, जो सीट नंबर 11-A में बैठे थे। इस हादसे में गुजरात से पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया, जो बेटी से मिलने लंदन के लिए निकले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here