सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अमिताभ बच्चन के पैर छूए,VIDEO:मैं हूं पंजाब गाना गाते KBC के सेट पर पहुंचे, बिग बी ने गले लगाया

0
10

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ कौन बनेगा करोड़पति (KBC)-17 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने 31 अक्टूबर को हॉट सीट नजर आएंगे। इसे लेकर शो का पहला लुक जारी कर दिया गया है। जिसमें दिलजीत की एंट्री करते और बिग बी के साथ नजर आ रहे हैं। शो में एंट्री करते हुए दोसांझ ने पहले “मैं हूं पंजाब” गाना गया और फिर बिग बी के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बिग बी के कहने पर दिलजीत ने खुदा गवाह गाना गाकर सुनाया। दिलजीत ने बिग बी की तारीफ करते हुए कहा- सर आप बहुत प्यारे हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने दिलजीत को नीचे उतार कर गले लगाया। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है कि दिलजीत वहां से कितना पैसा जीतते हैं। ये एपिसोड 31 अक्टूबर यानी शुक्रवार को स्पेशल एपिसोड के रूप में प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले दिलजीत ने लाइव दौरान साझा की थी जानकारी
दिलजीत दोसांझ द्वारा इसे लेकर पहले ही जानकारी अपने सोशल मीडिया लाइव के दौरान साझा की गई थी। जिसमें एक फैन ने उन्हें सवाल पूछा कि केबीसी का एपिसोड कब आ रहा है। इस पर दिलजीत ने जवाब दिया था कि हमारी केबीसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जितनी भी रकम यहां से मैंने जीती है, सारी रकम मैं पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए दूंगा। बता दें कि दिलजीत पूरी तरह से अपना गेम खेल नहीं पाए थे, क्योंकि टाइम अप हो गया था और दिलजीत के पास उस वक्त लाइफ लाइन्स भी पड़ीं थी। मगर सायरन बजने के कारण उन्हें गेम बंद करना पड़ा। दिलजीत ने कहा था कि केबीसी में एक बहुत अच्छी बात हुई कि क्यूआर कोड जनरेट किया गया था, जिसके आधार पर पूरी दुनिया से पैसा दान किया जा सकते थे। दिलजीत से जुड़े इस साल के विवाद
दिलजीत दोसांझ इस साल कई कारणों से चर्चा में रहे। कभी अपनी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपने बयानों को लेकर। आइए जानते हैं, इस साल दिलजीत से जुड़ी वो खास बातें, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here